दंतेवाड़ा। लाल आतंक के नाम से जाना जाने वाला बस्तर विकास के नए आयाम गढने में लगा है। यहांं की प्राकृतिक सुदराता के कायल तो सभी है, लेकिन यहां की वनोपज ने वो पहचान नही बना पाई, जिसकी वो हकदार है। वनोपज के भंडार वाले वाले बस्तर को एसा कोई मंच नहीं मिला जहां से उसे पहचाना जा सके और खरीदा जा सके। इतना ही नहीं कोई वनोपज को ब्रांड नाम तक नहीं दिया गया।

अब ऐसा नही होगा। कलक्टर दीपक कुमार सोनी ने ब्रांड भी बनाया है और बाजार भी तैयार करवाया है। इसमेें वन विभाग ने भी पुरजोर प्रयास किया है। 650 से अधिक किसानों का जत्था व्हाईट अमचुर पर काम कर रहा है। आम बस्तर की अहम फसल है। इस बार आम की पैदावार ने किसानों के चहरे पर खुशी ला दी है।
इस पर चार चांद जिला प्रशासन ने लगा दिए। किसानों का सूखा आम बेहतर मूल्यों पर खरीदा जा रहा है। इस अमचुर को बेहतर तरीके से तैयार करवाया जा रहा है। बस्तर के अमचुर को बाहर भेजने की प्लानिंग चल रही है। बताया जा रहा है यदि सब कुछ ठीक रहा तो विदेशी भी बस्तर के सफेद अमचुर का स्वाद चटकारे लेकर लेेंगें।

ऑनलाइन भी बिकेगा बस्तर का व्हाईट डेनेक्स अमचुर, तैयारी पूरी
डेनेक्स व्हाईट अमचुर की डिमांड का अंदाजा इस बात से लगाएया जा सकता है अभी कंपनियों के 10 टन का ऑर्डर है। इस अमचुर के लिए वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है। डेनेक्स नाम इस ऑन लाइन भी उपल्ब्ध कराने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है व्हाईट अमचुर जल्द ही डेनेक्स के नाम से उपलब्ध होगा। अभी एनएमडीसी टायफेड और अन्य राज्यों की कंपनी बस्तर के डेनेक्स अमचुर की डिमांड कर रही है।

पाउडर फोर्म भी मिलेगा अमचुर
नारी प्रधान छ ग को विकास के पथ पर दौड़ाने में महिलाओं का अहम रोल है। डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री केसफल संचालन के बाद अब महिलाएं वनोज को भी पहचान दिलाने के लिए कमर कस चुकी है। कई महिला समूह उत्पाद तैयार करने में लगे हुई है। अधिक मात्र में होने वाले आम को लीड में रखा गया है। फलों के राजा को वास्तिविक में राजा बनाने के लिए महिलाएं जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुई है। व्हाइट अमचुर का पाउडर तैयार कर बेचा जाएगा। इसकी कीमत भी बाजार में अधिक मिलेगी। बताया जाा रहा है कि सभी तरह की पैकिंग में उपलब्ध होगा।

डेनेक्स ब्रांड के नाम से बस्तर व्हाईट अमचुर तैयार है। ट्रायफेड के अलावा राज्य के बाहर से भी डिमांड आ रही है। अभी 10 टन का आर्डर है। गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक सार्थक कदम है। व्हाईट अमचुर जल्द ही ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।
-दीपक कुमार सोनी, कलेक्टर दंतेवाड़ा